एनसीसी कैंप के दौरान कैडटों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाते हुए एनसीसी अधिकारी। स्रोत : एनस
सीनियर डिवीजन वॉलीबाल में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर विजेता घोषित
कैडेट्स को स्वच्छता का भी महत्व बताया
हमीरपुर। एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-185 के पांचवें दिन बुधवार की कार्रवाई सुबह जूनियर और सीनियर डिवीजन के कैडेट्स की फायरिंग से हुई। इस दौरान कंपनी कमांडर कर्नल एसएस रावत, एएनओ, जेसीओ और पीआई स्टाफ उपस्थित रहा। अन्य कैडेट्स ने व्यायाम गतिविधियों में भाग लिया तथा ड्रिल की बारीकियां सीखीं। इसके बाद विभिन्न व्याख्यानों का आयोजन हुआ और एनसीसी से जुड़ी जानकारी दी गई। डॉक्टर करन सिंह ने अतिथि लेक्चर में कैडेट्स को स्वच्छता का महत्व बताया और विभिन्न बीमारियों से दूर रहने के बारे में जानकारी दी। शाम को बास्केटबाल और वॉलीबाल की विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। सीनियर डिवीजन वॉलीबाल में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर को विजेता घोषित किया गया और रनरअप राजकीय महाविद्यालय नादौन रहा। जूनियर डिवीजन बास्केटबाल में डेल्टा कंपनी विजेता रही। उसके बाद कंपनी कमांडर कर्नल एसएस रावत ने सीनियर कैडेट्स को भारतीय सशस्त्र बलों में जाने के लिए प्रेरित किया और एसएसबी में चयन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया।