फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नवाया शीश

Mon, 25 Dec 2023 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजेश धर्माणी सिद्ध चैनो मंदिर समैला में पूजा अर्चना करते हुए।  संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को परिवार सहित बड़सर विधानसभा में न्याय के देवता सिद्ध चानो मंदिर समैला और बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर घोड़ी धबीरी, चौकी, बड़ागांव, जमली, घरयानी और महारल में उनका जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन


राजेश धर्माणी ने सिद्ध चानो मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत चमन लाल ने मंत्री को परिवार सहित पटका पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनको अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। वहीं, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंचने पर मंत्री को प्रशासन द्वारा बाबा जी की फोटो और रोट-प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बाबा जी के धूने पर हवन किया और बाबा जी की गुफा के दर्शन किए।
इस मौके पर एसडीएम बड़सर डॉ. रोहित शर्मा, तहसीलदार संदीप चंदेल, डीएसपी लालमन शर्मा, मंदिर अधिकारी धर्म पाल नेगी, एसएचओ प्रवीण राणा, महंत चमन लाल, राजेश बन्याल, वन विभाग, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें