हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की 80 बसें मंगलवार को विस क्षेत्र बड़सर के बुंबलू में प्रस्तावित रैली के लिए बुक हैं। ऐसे में मंगलवार को ग्रामीण रूटों पर बसें बंद रहेंगी। इससे 120 लोकल रूटों पर लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को बुंबलू में हिमाचल प्रदेश गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि मंगलवार को हमीरपुर डिपो की 80 बसें बड़सर में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बुक रहेंगी। लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।