फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जूनियर विंग में ब्रेवो और जूनियर डिविजन में डेल्टा कंपनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैडेट्स को अचूक निशाना लगाने की तकनीक सिखाई
विज्ञापन

हमीरपुर। एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-185 के चौथे दिन मंगलवार की कार्रवाई सुबह सीनियर डिविजन के 127 कैडेट्स की फायरिंग से हुई। कंपनी कमांडर कर्नल एसएस रावत ने सभी कैडेट्स को एएनओ रुचिका, जेसीओ और पीआई स्टाफ की उपस्थिति में फायरिंग का महत्व बताया और अचूक निशाना लगाने की तकनीक सिखाई। अन्य कैडेट्स ने व्यायाम गतिविधियों में भाग लिया तथा ड्रिल की बारीकियां सीखीं। इसके बाद लेक्चर में एनसीसी से जुड़ी जानकारी दी गई। शाम को बास्केटबाल और वॉलीबाल की विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। जूनियर विंग में ब्रेवो कंपनी और जूनियर डिविजन में डेल्टा कंपनी को विजेता घोषित किया गया। कैंप में 15 स्कूलों तथा कॉलेजों से आए कुल 570 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें