एनएच शिमला-धर्मशाला में कोहली के पास हुआ हादसा
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर और एनएचआई से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनएच शिमला-धर्मशाला में कोहली के पास एक कार मकान के बाहर लगी चहारदीवारी से जोर से टकरा गई। इससे मकान की चहारदीवारी टूट गई और गाड़ी को भी खासा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे आसपास घरों में रहने वाले परिवारों को भी खतरा बना हुआ है। हादसे के समय घर से बाहर कोई नहीं था। शिकायतकर्ता पवन शर्मा ने कहा कि यहां पर दुर्घटना स्थल बना हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की। बताया कि यहां पर जब सड़क बनाई गई थी तो जमीन लेने की प्रक्रिया अधूरी छोड़ी गई थी और रुपये भी नहीं दिए गए थे। ऐसे में परिवार ने उनके लिए सुरक्षा के प्रबंध करने की मांग की थी। एनएचआई को भी कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। इस बारे में एनएचआई के निदेशक विक्रम मीणा ने कहा कि जब कार्य हुआ था तब पीडब्ल्यूडी ने जमीन अधिग्रहण का कार्य किया था।