फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला पर दूसरी मंजिल से फेंकी बोतल, सिर फूटा, हमीरपुर रेफर

विज्ञापन
भोरंज सिविल अस्पताल में घायल महिला का इलाज करवाती उसकी बहन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू बस अड्डे पर दुकान के बाहर खड़ी एक महिला पर भवन की दूसरी मंजिल से एक व्यक्ति ने शराब की बोतल फेंक दी। भवन की ऊपरी मंजिल से फेंकी गई यह बोतल महिला के सिर पर गिरने के बाद टूट गई। इससे गंभीर रूप से घायल महिला मौके पर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। अनीता देवी पत्नी रविंद्र कुमार गांव बैरी-बरमाणा जिला बिलासपुर से अपनी बहन के घर भरेड़ी आई हुई थीं। सोमवार को वह जाहू बाजार में सामान खरीदने के बाद बस अड्डा में एक दुकान के बाहर खड़ी हुईं।
विज्ञापन

इतने में भवन की दूसरी मंजिल से एक व्यक्ति ने अंग्रेजी शराब की बोतल नीचे फेंकी, जो कि अनीता देवी के सिर पर गिरकर टूट गई। इससे अनीता देवी वहीं पर बेहोश हो गईं। इस घटना से बस अड्डा में लोगों को हुजूम लग गया। अनीता देवी को घायल अवस्था में भोरंज सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर में सीटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। शिकायतकर्ता नीलम कुमारी पत्नी सतीश कुमार गांव अंबी ने कहा कि वह और उनकी बहन दुकान के बाहर खड़ी थीं। और आरोपी व्यक्ति शराब के नशे में था। उधर, मामले की जांच कर रहे जाहू पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी देशराज ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। उधर, भोरंज सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हिशु ने कहा कि घायल महिला को सीटी स्कैन के लिए हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें