नादौन(हमीरपुर)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में बुधवार को पुस्तक उपहार दिवस मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी पुरानी पाठ्य पुस्तकों को नई कक्षाओं के छात्रों के लिए उपहार स्वरूप भेंट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पुरानी पुस्तकों को उपयोग में लाने से हम बहुत सारे पेड़ों को काटने से बचा सकते हैं और पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।