फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में लोगों की हड्डियां हो रहीं कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पंचकर्म विधि से इलाज करवाने के लिए सबसे ज्यादा हड्डियों के जोड़ों में दर्द वाले मरीज पहुंच रहे हैं। लोगों के जोड़ों में सबसेे ज्यादा दर्द हो रही है। जिससे पंचकर्म विधि से सबसे ज्यादा जोड़ों के दर्द के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जोड़ों में दर्द होने का मुख्य कारण लोगों का काम न करना, असंतुलित भोजन और गलत रहन-सहन है। विशेषज्ञों के अनुसार जैसे लोग खेतों में आदि में काम अधिक करते थे तो उन्हें यह दर्द नहीं होता था। क्योंकि शरीर के हर अंग का सही इस्तेमाल हो रहा था और व्यायाम की भी जरूरत नहीं थी लेकिन अब लोग शारीरिक क्रियाएं बहुत कम करते हैं। जिस कारण उनकी हड्डियां भी कमजोर होती जा रही हैं और उनके जोड़ों में दर्द हो रहा है।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में रोजना पंचकर्म विधि से दर्जन भर लोगों का इलाज किया जाता है। जिसमें सबसे ज्यादा संख्या जोड़ोंं के दर्द की मरीजों का होती है। सात से आठ मरीज जोड़ों के दर्द होते हैं। वहीं, इस बारे आयुर्वेदिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगनदीप ने कहा कि रोजाना पंचकर्म विधि से दर्जन भर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिससे सबसे ज्यादा जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज इलाज करवा रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें