डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। कैहरवीं से हमीरपुर रोड पर कैहरवीं से लगभग एक किलोमीटर दूर बुधवार रात को बोलेरो गाड़ी तीखे मोड़ पर खाई में लुढ़क गई। हादसे में गाड़ी चालक को चोटें लगी हैं। गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति को हलकी चोटें लगी हैं। हालांकि मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है। मोड़ से लुढ़क कर यह गाड़ी बांस के साथ खाई में अटक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।