भूंपल में सड़क हादसे मे दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी। संवाद।
कांगू (हमीरपुर)। थाना नादौन के अंतर्गत हमीरपुर फोरलेन पर भूंपल गांव के निकट दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दोनों ही वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। बोलेरो गाड़ी फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी की बताई जा रही है। वहीं, थार कार के मालिक नवीन ठाकुर ने बताया कि वह हमीरपुर से नादौन की ओर आ रहे थे। वह भूंपल से आगे आदित्य स्टील फैक्टरी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो कार सड़क पर ही पलट गई। थार कार का पिछला टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों गाड़ियों के चालकों को मामूली चोटें लगी है। वहीं, यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद