फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बगवाड़ा में खंडस्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशन लाल शर्मा ने ध्वजारोहण के साथ किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। टौणीदेवी खंड के छात्रों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा में आरंभ हुई। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य रोशन लाल शर्मा ने ध्वजारोहण के साथ इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 18 विद्यालयों के लगभग 227 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए रोशन लाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व होता है। इसलिए सभी बच्चों को इनमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं के प्रावधान और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये का बजट मंजूर किया है। रोशन लाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के आशीर्वाद और विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से भोरंज क्षेत्र के गांव करहा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य आरंभ किया गया है। भरेड़ी में खेल छात्रावास की घोषणा की गई है। जाहू और बस्सी में खेल मैदानों के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। विधायक सुरेश कुमार ने अवाहदेवी-बगवाड़ा क्षेत्र में उपयुक्त जमीन उपलब्ध होने पर खेल का मैदान विकसित करने की बात कही है। बगवाड़ा स्कूल में बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण और चहारदीवारी की मरम्मत के लिए भी धनराशि के प्रावधान के लिए विधायक प्रयासरत हैं। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें