फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर अध्यक्ष समेत राणा समर्थकों ने कांग्रेस को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। कांग्रेस के बागी नेता राजेंद्र राणा के भाजपा में शामिल होते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अध्यक्ष समेत समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। सभी पदाधिकारियों व अन्य संगठन अध्यक्षों की ओर से कांग्रेस कार्यकारिणी पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इनमें ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, महासचिव अशोक राणा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन अटवाल कमेटी सहित शहरी इकाई महिला कांग्रेस अध्यक्ष परवीन सोनिया व शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने भी अपनी कार्यकारिणी को भंग करके इस्तीफा दे दिया। हालांकि, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की तरफ से इन सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया था और कार्यकारिणी को भंग करने की प्रदेश कांग्रेस से सिफारिश पिछले दिनों की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें