फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शैक्षणिक संस्थानों में लगेंगे बीएलओ हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों ने अपने एजेंटों की सूची अपडेट नहीं की
विज्ञापन


डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक किए जा रहे जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण-2025 में सहयोग प्रदान करें। सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान अमरजीत सिंह ने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों के एक-एक व्यक्ति की जानकारी होती है। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने एजेंटों की सूची लंबे समय से अपडेट नहीं की है। सभी दल इन्हें अपडेट कर लें और इसकी जानकारी बूथ लेवल अधिकारियों के साथ साझा करें। किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके लोगों, मृतकों और अन्य अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जाएंगे। अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ 28 नवंबर तक पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए 9, 10, 23 और 24 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। वहीं 13 और 26 नवंबर को शैक्षणिक संस्थानों में बीएलओ हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे, जिनमें छूटे हुए विद्यार्थी अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारियों के पास जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर तक प्राप्त दावों या आपत्तियों का निपटारा 24 दिसंबर तक कर लिया जाएगा। छह जनवरी को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी। बैठक में एडीएम राहुल चौहान, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, नायब तहसीलदार राजेश कौंडल, कांग्रेस के प्रतिनिधि अंशुल शर्मा, भाजपा के होशियार सिंह, बसपा के रत्न चंद और ज्ञान चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें