फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा हमीरपुर मंडल में 11 को निकालेगी तिरंगा यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 11 अगस्त को हमीरपुर मंडल में तिरंगा यात्रा निकालेगी। मंडल के मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने बताया कि 11 अगस्त को 11:00 बजे सर्वहित सुधार सभा में बैठक क़ा आयोजन मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा की अध्यक्षता में होगा। उसके उपरांत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो कि सर्वहित सुधार सभा से चलकर गांधी चौक हमीरपुर तक जाएगी। मंडल हमीरपुर ने इस यात्रा में आम जनता से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक भाजपा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास सफाई अभियान चलाएगी और इन सभी स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी एवं बलिदानियों के परिवारों से मिलकर उनके स्वजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत मंडल स्तर पर 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और जनता को अपने घरों पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें