फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हर बूथ पर लगाएगी 50 पौधे : लखनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर की बैठक शनिवार को बल्याह में स्थित निजी होटल में हुई। इससी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने की। जबकि, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा की ओर से देश भर में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान की पौधरोपण कर शुरुआत कर दी गई है। इस अवसर पर बड़सर में विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हर बूथ पर 50 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के कार्यकर्ता न केवल पौधरोपण करेंगे, बल्कि पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी लेंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल नयन, जिला सचिव श्याम सिंह डटवालिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण, ओबीसी मोर्चा सुखदेव राणा, एसी मोर्चा अध्यक्ष रामरत्न, प्रदेश युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला बन्याल, जिला परिषद सदस्य राजेश मांगा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें