फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा एससी मोर्चा सचिव दिनेश ने दिल्ली में सांसद अनुराग से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज निवासी भारत मजदूर किसान संगठन के संस्थापक और प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के सचिव दिनेश भाटिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात की है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महापीठ के अतंरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान कटारिया व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिलकर आशीर्वाद लिया। दिनेश भाटिया लंबे समय से प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री और गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनीता बाला व भारतीय राष्ट्रीय किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष गणेश दास भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें