फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कौशल बने हमीरपुर भाजपा मंडल के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा हमीरपुर के जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने मंगलवार को पांचों मंडलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। सुजानपुर मंडल के लिए हरीश शर्मा, बड़सर मंडल में आदर्शकांत, हमीरपुर मंडल से अनिल कौशल, नादौन मंडल में कैप्टन रंजीत व भोरंज मंडल में राजेश सहजल को दायित्व सौंपा गया है। भाजपा का लक्ष्य 2022 के चुनावों में पार्टी को सुदृढ़ता प्रदान करना है। इसी कड़ी में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बलदेव शर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला के पांचों भाजपा मंडलों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी गतिविधियों को लगातार बनाए हुए हैं एवं आमजन को पार्टी से जोड़ना मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें