हमीरपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हमीरपुर के जिला संयोजक सुशील कुमार सोनी ने जिले की कार्यकारिणी और पांचों मंडलों में संयोजक व सह संयोजक की नियुक्तियां कर दी हैं। सुशील कुमार सोनी ने कहा कि हमीरपुर मंडल में कमलेश कुमार संयोजक, मोहित कुमार, अमित कुमार को सह संयोजक, भोरंज मंडल में संदीप कतना संयोजक, कुलदीप सिंह सह संयोजक, सुजानपुर मंडल में अनुपम महाजन संयोजक, देश राज कर्ण चंद सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बड़सर मंडल में राजकुमार संयोजक, मनीष कुमार सह संयोजक, नादौन मंडल में राजेश कुमार संयोजक, दलजीत सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में राजेंद्र सोनी, अश्वनी कुमार, मनु शर्मा, राजेश नंदा और देश राज को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।