फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल नादौन सड़क पर पड़ा बड़ा गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे का खतरा, दोपहिया वाहन सवार गिरकर हो रहे घायल
विज्ञापन

विभाग से समस्या के समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू/नादौन(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन को जाने वाली सड़क पर एक गहरा गड्ढा बन गया है। जहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस गड्ढे को पड़े एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है परंतु विभाग ने अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की। इससे लोगों में गहरा रोष पनप रहा है। उपमंडल नादौन में लगातार हो रही बरसात के कारण सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढे पढ़ चुके हैं। इससे इस मार्ग पर हर रोज दुर्घटनाएं होने का डर रहता है।
विज्ञापन

लोगों त्रिलोक, लोकेश, कृषमा, आंचल आदि ने कहा कि नादौन के सिविल अस्पताल को जाने वाली सड़क पर एक बहुत बड़ा गड्ढा पड़ा हुआ है। इस स्थान पर दोपहिया वाहन चालकों को अपने वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया है। हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। कई दोपहिया वाहन चालक यहां पर गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पंकज कौशल ने कहा कि शीघ्र की मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा। बरसात के कारण कार्य नहीं करवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें