बस अड्डा भोटा परिसर में पड़े गड्ढे। संवाद
- फोटो : विजलेंस टीम की गिरफ्त में जेई रावेंद्र कुमार व संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा।
भोटा (हमीरपुर)। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी भोटा बस अड्डा परिसर की मरम्मत नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि बस अड्डा परिसर में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन माह पूर्व बारिश के दौरान स्थानीय दुकानदारों और चालक-परिचालकों ने गड्ढों में मिट्टी भरकर अस्थायी तौर पर कार्य किया था लेकिन वर्तमान में हालात पहले की तरह हैं। स्थानीय लोगों विजय कुमार, चंद्र मोहन, अरुण कुमार, चमन लाल, अनिल कानूनगो, दीपक कुमार, मनोज दुग्गल, रजनीश ने कहा कि नगर पंचायत भोटा में बस स्टैंड पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व परिवहन निगम की ओर से बस अड्डा की मरम्मत करवाई गई थी लेकिन उसके बाद अभी तक अड्डा परिसर की मरम्मत नहीं हो पाई है। उन्होंने परिवहन निगम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
बस अड्डा भोटा परिसर खस्ताहाल है। समस्या ध्यान में है। शीघ्र ही बस अड्डा परिसर की मरम्मत करवाई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-राजकुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर