राष्ट्र स्तरीय हैकथॉन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भोरंज महाविद्यालय के विद्यार्थि
भोरंज(हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय हैकाथॉन में राजकीय महाविद्यालय भोरंज के विद्यार्थियों ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह हैकाथॉन फगवाड़ा स्थित जीएनए विश्वविद्यालय में चार और पांच अप्रैल को आयोजित की गई। इसमें देशभर से शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में साइबर सुरक्षा के ऊपर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजकीय महाविद्यालय भोरंज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस हैकाथॉन में महाविद्यालय भोरंज की दो टीमों ने भाग लिया, जिन्हें कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक अभिनव शर्मा के मार्गदर्शन में भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी टीम के सदस्य रिया ठाकुर, मीनाक्षी, प्रणव कतना और पीयूष रहे। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद