सराहकड़ के भरनांग गांव में सैनिटाइजेशन करने के बाद स्काउट मास्टर और अन्य ग्रामीण।
- फोटो : Hamirpur-HP
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला सराहकड़ के स्काउट मास्टर सतीश राणा ने रविवार को स्वयंसेवी खंड विकास समिति सदस्य मनीष राणा की सहायता से भरनांग गांव को सैनिटाइज किया। यह सैनिटाइजेशन का कार्य ग्राम पंचायत सराहकड़ के प्रधान दलजीत सिंह की देखरेख में किया गया। स्काउट मास्टर सतीश राणा ने कहा कि गांव में कोरोना की दस्तक के कारण इसे सैनिटाइज किया गया। इस दौरान वार्ड सदस्य जगन्नाथ, राजकुमार, चमन, रौक, पंकज ने भी सहयोग दिया। प्रधान दलजीत सिंह ने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से सारी पंचायत में कई बार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा चुका है। इस मौके पर सूबेदार बलदेव सिंह, सूबेदार पुरुषोत्तम चंद, किशन सिंह भी मौजूद रहे।