फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे सांसद भारत दर्शन के मेधावी

विज्ञापन
सांसद भारत दर्शन योजना के दूसरे संस्करण में 21 छात्रों व 2 अध्यापकों का दल गुजरात भ्रमण पर पहुं
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की अनूठी पहल सांसद भारत दर्शन योजना के दूसरे संस्करण में 21 छात्रों और 2 अध्यापकों का दल गुजरात भ्रमण पर पहुंचा है। भारत दर्शन के तीसरे दिन शनिवार को यहां हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के छात्रों ने केवड़िया में विश्वप्रसिद्ध स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन कर एकता की भावना को आत्मसात किया व प्रसिद्ध अमूल प्लांट का भ्रमण कर सहकारिता के गुर सीखे।
विज्ञापन


सांसद भारत दर्शन की इस यात्रा के बारे में बताते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 21 छात्र और एक से श्रेष्ठ के 2 अध्यापक सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात भ्रमण पर हैं। होनहारों का यह दल केवड़िया पहुंचा है, जहां सबसे पहले इन छात्रों ने विश्वप्रसिद्ध स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंड भारत के शिल्पकार थे। लौहपुरुष ने अपने विचारों और प्रयासों से देश को नई दिशा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण करा सरदार पटेल की अहमियत और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को परिलक्षित किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के अतिरिक्त भारत दर्शन के मेधावियों ने अमूल प्लांट का भ्रमण कर सहकारिता के गुर सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें