फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी प्रतियोगिता में भगेड़ की टीम ने भगेटू को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भगेटू में कृष्णा युवक मंडल भगेटू की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भगेड़ और खेलो इंडिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें भगेड़ की टीम मैच जीतकर फाइनल में पहुंंची। दूसरा मैच भगेटू और अवाहदेवी टीम के बीच हुआ। इसमें भगेटू ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। अंत में भगेटू व भगेड़ की टीम के बीच रोमांचित मुकाबला हुआ। इसमें भगेड़ की टीम विजेता रही। विजेता टीमों को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी, प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक राजन और चंदन राणा ने खिलाड़ियों को 8100 रुपये और पदक पहन कर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 6100 रुपये व पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम सुधार के उप प्रधान रमेश, ध्यान सिंह, नरेश कुमार, अश्वनी, अमित, साहिल सहित युवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें