बिझड़ी के एबीसी चौक पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के पास खड़े लोग। संवाद
एबीसी चौक पर बस और कार के बीच भिड़ंत
तीखे मोड़ पर ओवर स्पीड से हुआ हादसा
पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही दोनों पक्षों में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत एबीसी चौक पर शाम चार बजे के करीब बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार को अधिक नुकसान हुआ है और चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस प्रतिदिन की भांति शाम के समय बिझड़ी से चकमोह रूट पर जा रही थी। जबकि, कार कोटला से बिझड़ी की ओर आ रही थी। ऐसे में एकाएक एबीसी चौक पर तीखे मोड़ पर ओवर स्पीड में आ रही कार और बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार के अगले हिस्से में काफी नुकसान हुआ है। बस और कार में टक्कर के कारण बिझड़ी से चकमोह सड़क पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। इस बारे में पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।