फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्किन केयर के लिए ब्यूटीशियन कोर्स शुरू

Tue, 18 Feb 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धनेटा महाविद्यालय में ब्यूटीशियन कोर्स के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ विद्यार्थी। स्रोत: संस्थ - फोटो : mathura
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में सोमवार को ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ हुआ। कोर्स शुभारंभ पर राजकीय महाविद्यालय शिवनगर की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि इस कोर्स का उद्देश्य छात्राओं को ब्यूटी और वैलनेस के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. ज्ञानचंद राणा ने कहा कि यह कोर्स छात्राओं को ब्यूटी और वैलनेस के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कोर्स में 40 महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं पंजीकृत हैं, जो अपने को इस कोर्स से लाभान्वित करेंगे। कार्यक्रम के प्रशिक्षक कविता ने कहा कि कोर्स के दौरान, छात्राओं को ब्यूटी और वैलनेस के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर और अन्य कला कौशल शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें