फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोलह दिन बाद दिलाई बीडीसी सदस्य को शपथ

विज्ञापन
करेर वार्ड के बीडीसी सदस्य डैनी जसवाल को शपथ दिलाते एसडीएम।
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत करेर-मक्कड़ ब्लॉक समिति के उपचुनाव में नवनियुक्त बीडीसी सदस्य को प्रशासन चुनावों के 16 दिन बाद भी शपथ नहीं दिलवा पाया। जबकि जिला हमीरपुर सहित हिमाचल के अन्य सभी क्षेत्रों में जहां-जहां उपचुनाव हुए वहां नवनिर्वाचित सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ एक सप्ताह के भीतर ही दिलवाई जा चुकी है। लेकिन बिझड़ी ब्लॉक की एकमात्र करेर-मक्कड़ बीडीसी सीट से निर्वाचित डेनी जसवाल को 16 दिन बाद भी शपथ नहीं दिलवाई गई। जिले की खाली सीटों पर बीते दो मई को मतदान हुआ था। प्रशासन या तो शपथ करवाना भूल गया था या फिर गहन निंद्रा में था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस मामले में जब पड़ताल की और एसडीएम बड़सर को शनिवार सुबह 11 बजकर छह मिनट पर फोन कर करेर-मक्कड़ बीडीसी की शपथ 16 दिन बाद भी न होने की जानकारी दी। तब एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और बीडीओ बिझड़ी से संपर्क कर 12:30 बजे बीडीसी की शपथ करवाने का समय निर्धारित करवा दिया। आनन-फानन में 11 बजकर 16 मिनट पर करेर-मक्कड़ नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य डेनी जसवाल को भी फोन पर ब्लॉक कार्यालय बिझड़ी से शपथ कार्यक्रम की सूचना दी गई। ब्लॉक कार्यालय से बीडीसी सदस्य को कई अधिकारियों के फोन आने लगे। इसके बारे में एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि बीडीसी सदस्य को शपथ दिलवाने की नोटिफिकेशन उन्हें ईमेल की बजाए डाक के माध्यम से देरी से प्राप्त हुई और वह कुछ दिन छुट्टी पर भी थे, इसलिए शपथ कार्यक्रम में देरी हुई। शनिवार को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें