फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली के वायरल वीडियो मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की जोलसप्पड़ पंचायत में वीडियो वायरल मामले में थाना प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ की। इस दौरान सभी संबंधित पक्षों के बयान कलमबद्ध किए गए। पंचायत प्रतिनिधियों सहित वीडियो बनाने वाले युवक से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान वीडियो शेयर करने वालों की शिनाख्त भी कर ली गई है। जिन्हें पुलिस थाना बुलाया गया है। थाना प्रभारी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं। कुछ युवकों ने पंचायत पर आरोप लगाया था कि गांव में श्मशानघाट के निर्माण में धांधली की है। उन्होंने इसका एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जबकि, गांव के ही कुछ लोगों ने इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत शिकायत की थी। जिसकी जांच विभाग की ओर से की जा रही है। इन परिस्थितियों में वीडियो सामने आने के बाद पंचायत प्रधान की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से शिकायत कर दी कि जब इस मामले की जांच चल रही है तो कुछ लोगों ने पंचायत को बदनाम करने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि पंचायत प्रधान की शिकायत पर जांच करते हुए वीडियो वायरल करने वालों की शिनाख्त कर ली गई है तथा कुछ युवकों के फोन जब्त कर के इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें