फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो महीनों में 15 सोलर लाइटों की बैटरियां चोरी, अंधेरे में डूबा जाहू

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू में करीब 15 सौर ऊर्जा लाइटों की बैटरियां चोरी होने से जाहू पंचायत के चौराहों व गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है। इस पंचायत में करीब 40 से 50 सौर ऊर्जा की लाइटें लगी हुई हैं लेकिन पिछले दो माह में इन सौर ऊर्जा लाइटों से 15 बैटरियां चोरी हो गई हैं। चोरी होने की वजह से सौर ऊर्जा के खंभे शोपीस बनकर रह गए हैं। जाहू पंचायत के पदाधिकारियों ने इन सौर लाइटों में बैटरियां लगाने की मांग संबंधित विभाग से की है। बैटरियां चोरी होने के कारण रात को चौराहों पर अंधेरा फैला जाता है।
विज्ञापन


जिस कारण बस से उतरने वाले यात्रियों, बस में जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाहू बाईपास पर लगी सौर ऊर्जा की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। कांगूघटी और सुलगवान चौक पर लगी बैटरी को चोरी होने की वजह से इन चौराहों पर भी रात के समय अंधेरा है। वहीं, इस बारे जाहू पंचायत की प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि जाहू पंचायत में सौर ऊर्जा लाइट की बैटरियों का लगातार चोरी होने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह को नहीं पकड़ा तो अन्य सौर ऊर्जा लाइटों की बैटरियां भी चोरी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस समय 10 से 15 सौर ऊर्जा लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें