फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि विक्रय केंद्रों में नहीं मिल रहा बरसीम का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा और आसपास की पंचायतों के कृषि विक्रय केंद्रों में किसानों को चारे के बीज नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को बीज लेने के लिए निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों रमेश चंद, विजय कुमार, पुरुषोत्तम, तिरलोक चंद, दिलीप कुमार, ताराचंद ,पवन कुमार आदि ने कहा कि खेतों में जई और बरसीम के बीज बीजने का समय हो गया है। किसान पशुओं के चारे के लिए इन बीजों को बीजते हैं। किसानों को बाजार में यह बीज महंगे दामों पर मिलते हैं। इसलिए गरीब किसान बाजार की दुकानों के बजाय कृषि विक्रय केंद्रों से ही बीजों की खरीदारी करते हैं लेकिन अभी तक बीजों की सप्लाई नहीं आई है। उन्होंने कृषि विभाग से कृषि विक्रय केंद्रों में बीजों की सप्लाई देने की मांग की है। खंड कृषि अधिकारी बिझड़ी खुशबू राणा ने कहा कि डिपुओं में कृषि बीज की सप्लाई शुरू कर दी गई है। एक-दो दिन में किसानों को बीज मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें