नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन बार काउंसिल ने जिले में रेवेन्यू कोर्ट के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने उपमंडल अधिकारी नादौन पर असहयोगात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। नादौन बार एसोसिएशन के प्रधान गौरव परमार की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। अधिवक्ता गौरव परमार ने बताया कि एसोसिएशन ने मांग की है कि रेवेन्यू कोर्ट तहसील परिसर में लगाया जाए। जब इस संबंध में उपमंडल अधिकारी नादौन किरण बढ़ाना से बात की तो उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे पहले ही बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर चुकी हैं तथा उनकी व्यस्तता को देखते हुए रेवेन्यू कोर्ट जो कि 3 दिन लगाया जाता था, उसे 2 दिन के लिए कर दिया गया है ताकि, अधिवक्ताओं को अपने अन्य केसों के लिए पूरा समय मिल सके। एसडीएम का अपना कोर्ट होता है और ऐसी व्यवस्था सभी जगह है। यदि बार एसोसिएशन ने जिला रेवेन्यू कोर्ट के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है तो वे उनकी समझ से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में जहां पर तहसील कार्यालय है वहां पर रेवेन्यू कोर्ट के लिए उचित जगह नहीं है।