फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बास्केटबाल में बधानी, हैंडबाल में कांगू और जूडो में उहल स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रही खिलाडिय़ों को सम्मानित करते मुख्
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में चल रही छात्राओं की तीन दिवसीय जिलास्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। समापन पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। सभी प्रतिभागियों, टीम प्रभारियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खेलें विद्यार्थियों को केवल शारीरिक रूप से फिट ही नहीं रखती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व को नए आयाम भी प्रदान करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बाल स्कूल हमीरपुर को पंद्रह हजार रुपये देने की घोषणा की तथा विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी विजेता और टौणीदेवी उपविजेता रहा। वहीं, हैंडबाल में कांगू विजेता और सनाही उपविजेता, टेबल टेनिस में हिम अकादमी स्कूल विकासनगर विजेता व धनेटा उपविजेता, जूडो में उहल विजेता व भोटा उपविजेता, भारोत्तोलन में परोल विजेता व लंबलू स्कूल उपविजेता रहा। इसी तरह बॉक्सिंग में हिम अकादमी स्कूल विकासनगर विजेता व कक्कड़ उपविजेता और ताइक्वांडो में टौणीदेवी विजेता और हिम अकादमी स्कूल विकासनगर उपविजेता रहा।
विज्ञापन


(समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें