टौणी देवी (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद दारट में वीरवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिला को उपस्थित सभी महिलाओं ने बधाई दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा शर्मा ने गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार, एनीमिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच की जाती है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र ढांगू में बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रधान पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रोमिला देवी, सरोज कुमारी की ओर से पोषण संबंधी जानकारियां साझा की गईं। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति कुमारी, आशा कार्यकर्ता नीलम कुमारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी, सीता कुमारी, प्रोमिला देवी, रक्षा कुमारी व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।