हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में शनिवार को एक निजी कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिए। इसमें बीएसई, बीए और बीटेक डिग्री धारकों ने भाग लिया।
साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 150 युवा रोजगार कार्यालय हमीरपुर में पहुुंचे। इनमें से 48 का चयन किया गया है। इन युवाओं में से 70 आईटीआई डिप्लोमाधारक थे और 30 स्नातक युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि रोजगार कार्यालय हमीरपुर में तीन जिलों के युवा साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे हैं। इन्हें 16,500 के करीब प्रति माह वेतन दिया जाएगा। कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को एक महीना प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसका खर्च चयनित किए गए सिक्योरिटी गार्डों को खुद ही वहन करना होगा।