स्वच्छता पखवाड़े के तहत रंगस स्कूल के विद्यार्थी जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत: संस्थान
सचित्र
रंगस(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के पहले दिन सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्थानीय निवासी, स्कूल के छात्र-छात्राओं, विद्यालय प्रबंधन समिति और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पखवाड़े के तहत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि पखवाड़ा 16 से 30 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। संवाद