नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के खालसा गेट चौक के पास एक लावारिस बैल ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। बैल ने राहगीरों के अलावा बाइक सवार लोगों पर भी हमला किया। इससे लगभग छह लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में ज्यादा घायल 2 लोगों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया। वहीं अन्य कई घायलों को निजी क्लीनिक में उपचार के बाद घर भेज दिया। शनिवार की इस घटना में कई लोगों ने भाग कर जान बचाई। लोगों ने प्रशासन से लावारिस घूम रहे खूंखार बैलों को पकड़कर कहीं गौशालाओं में छोड़ने की गुहार लगाई है। सांड के हमले में घायल अधिकांश लोग शहर में खरीदारी करने निकले थे । अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएस राणा ने बताया कि दो घायल व्यक्तियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। इसी तरह बीते शुक्रवार को भी एक बैल नादौन के हनुमान चौक बाजार एनएच 88 पर दौड़ता हुआ लोगों को भगा रहा था। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।