फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में बनाए जाएंगे और प्रैक्टिस नेट : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में प्रदान की जा रही व्यवस्थाओं को जांचा। जिला क्रिकेट संघ के प्रधान प्रेम ठाकुर ने सचिव अवनीश परमार से स्टेडियम में नई जगह चयनित करके और प्रैक्टिस नेट लगाने, साइड स्क्रीन की मरम्मत करने और उसे पेंट करने, स्टेडियम परिसर में पेवर टाइलें लगवाने और शौचालयों की मरम्मत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस पर सचिव अविनाश परमार ने संघ के सदस्यों को आदेश दिए कि समस्त समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के लिए एक प्रस्ताव बनाया जाए। इसे जिला क्रिकेट संघ एचपीसीए को भेजे, ताकि स्टेडियम में पेश आ रही दिक्कतों का समय पर हल हो सके। प्रदेशभर में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए हिमाचल क्रिकेट संघ पूरी तरह तैयार है। इस दौरान उनके साथ एचपीसीए के निदेशक एवं जिला क्रिकेट संघ के प्रधान प्रेम ठाकुर, महासचिव अनिल भाटिया, रिपन सिंह, संजय ठाकुर, टिंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें