फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन बने एससीए नादौन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन बने एससीए नादौन के अध्यक्ष
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को सत्र 2022-23 के लिए नई एससीए का चुनाव किया गया। नई एससीए में आर्यन अध्यक्ष, कोमल बन्याल उपाध्यक्ष, किरण कुमारी महासचिव, शबनम कौंडल संयुक्त सचिव चुनी गईं। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया एआरओ डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल और प्रो. बीके जुनेजा की उपस्थिति में हुई। प्रधानाचार्य ने नई एससीए को बधाई दी। अकादमिक मनोनीत सदस्य के रूप में दिव्या, आंचल, मोनिका, शीतल, विवेक, आदर्श शर्मा, मोनिका भाटिया, प्रियंका देवी, अंशिका धीमान, रोहित कुमार और सिमरन को चुना गया। मनोनीत सह पाठ्यचर्या गतिविधि सदस्य के रूप में रोहित कुमार, प्रियांशी, अग्रिमा, अकाश सिंह, आशीष, तन्वी, आंचल चौधरी, केशव, ओशीन, विनय शर्मा और अदिति ठाकुर को चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें