फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में अरनीश प्रथम

Fri, 19 Sep 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और यह हमारी संस्कृति तथा सभ्यता की पहचान है। भाषा केवल संवाद का साधन ही नहीं बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और ज्ञान को व्यक्त करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए और इसे दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। निबंध लेखन जैसे आयोजन विद्यार्थियों में लेखन कौशल चिंतन-मनन की क्षमता तथा भाषा प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर लेखन की प्रेरणा दी। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नवमीं कक्षा की अरनीश ने प्रथम, वैष्णवी व कीर्ति लखनपाल ने द्वितीय, अनन्मा व आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें