हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है। ये आवेदन CBSEITMS.NIC.IN पर किए जा सकते हैं। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है, तो वह किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 01972-266035 या मोबाइल नंबर 82194-82550 पर सुबह 9 से सायं 4 बजे तक संपर्क कर सकता है। संवाद