फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गनोह ब्राह्मणा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन 18 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना बिझड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गनोह ब्राह्मणा में कार्यकर्ता के लिए क्षेत्र की पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर अपना आवेदन पूर्ण विवरण एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां संलग्न करके 18 नवंबर को शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में जमा करवा सकती हैं। इस पद के लिए 21 नवंबर को प्रात: 10 बजे एसडीएम कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिया जाएगा। आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष तक और शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं पास होनी चाहिए। उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा उसका आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया हो। अगर कोई आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसके मानदेय को शामिल करने से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें