फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी के 8 पदों के लिए आवेदन 20 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
25 नवंबर को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में लिए जाएंगे साक्षात्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत 8 आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े 8 पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 20 नवंबर तक सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 और सहायिका के 5 पद शामिल हैं। सीडीपीओ संजय गर्ग ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र मोहीं-5, आंगनबाड़ी केंद्र कुसवाड़ और नगर परिषद क्षेत्र हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 3-सी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र दड़ूही-1, आंगनबाड़ी केंद्र भटेरड़, नगर परिषद क्षेत्र हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 2-ए, आंगनबाड़ी केंद्र घुमारड़ा और आंगनबाड़ी केंद्र मुठान में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष तक और शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं पास होनी चाहिए। अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा उसका आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया हो। अगर कोई आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसके मानदेय को शामिल करने से छूट मिलेगी। उम्मीदवारों के साक्षात्कार 25 नवंबर को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में आरंभ होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें