फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के अलावा मंडी से जुड़े निजी नौकरी के नाम पर ठगी के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नामी कंपनी में नौकरी देने के नाम पर हमीरपुर जिले में ठगी के तार प्रदेशभर में जुड़े होने की आशंका है। हमीरपुर के अलावा मंडी जिले में इस मामले में पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, लेकिन संभावना है कि प्रदेश के अन्य जिलों के युवाओं को भी नौकरी के नाम पर ठगा गया है। हमीरपुर जिला में चल रहे एक नामी प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर यह ठगी हुई है।
विज्ञापन


सदर थाना हमीरपुर में दर्जन से अधिक युवाओं की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में बेरोजगार युवाओं ने कहा है कि वर्दी देने के नाम पर बताए गए अकाउंट नंबर में पैसा डाला था। ट्रांसफर होने के बाद से संबंधित कंपनी का संपर्क नंबर ही बंद आ रहा है। सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से आरोपी ने रोजगार का यहां विज्ञापन प्रकाशित किया था। शिकायत करने वाले इन युवाओं की अब पुलिस एक एक करके बयान कलमबद्ध करेगी। मामले में सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है हालांकि अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। पुलिस को दी शिकायत में युवाओं ने कहा कि 13 नवंबर 2023 को उन्हें फोन पर यह कॉल आई कि आपको वर्दी के लिए उक्त बैंक और उक्त खाता नंबर में 2000 की धनराशि भेजनी पड़ेगी। इसी तर्ज पर सभी लोगों ने 2000 की धनराशि दर्शाए गए दो बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। कुछ समय बाद व्हाट्सएप वाला फोन नंबर स्विच ऑफ हो गया। अब आरोपी से संपर्क नहीं होने पर युवाओं ने सदर थाना में केस दर्ज करवाया है।


कोट

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने बताया कि मामले में छानबीन जारी है। इस बाबत सदर टीम जांच कर रही है। जल्द मामले में सभी पीड़ितों के बयान होंगे। यह पता लगाया जाएगा कि इस ठगी का शिकार कितने लोग हैं। सभी पीड़ितों के बयान दर्ज होंगे और इसमें आंकड़ा बढ़ सकता है। जिले के बाहरी युवाओं से ठगी होने की संभावनाओं से भी नहीं नकारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें