फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अनुराग ठाकुर ने किया स्वच्छ भारत 3.0 मिशन का आगाज

विज्ञापन
दियोटसिद्ध में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सफाई अभियान में भाग केंद्रीय मंत्री अनुराग स
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 मिशन का शुभारंभ किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और अन्य संस्थाओं एवं संगठनों के युवा स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक देश के सभी जिलों में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से स्वच्छ भारत 3.0 अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने और स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने की शपथ भी दिलाई और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें