फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 31,099 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवाई

विज्ञापन
प्रवासी श्रमिकों के बच्चों और अन्य बच्चों के साथ सीएमओ डॉ. अजय अत्री और स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक की आयु के 29,924 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि मंगलवार शाम तक 31,099 बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप्स पिलाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को विभिन्न बूथों पर 29, 830 बच्चों को दवा पिलाई गई थी। अभियान से छूटे बच्चों तक पहुंचने के लिए सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाई। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों की बस्तियों को भी विशेष रूप से कवर किया गया, जिससे लाभार्थी बच्चों की संख्या लक्ष्य से अधिक पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें