फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में अंशु कौशल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में मनाया हिंदी दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में हिंदी विभाग के सौजन्य से हिन्दी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने किया। महाविद्यालय में इस उपलक्ष्य पर भाषण, नारा एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण में अंशु कौशल (बीए तृतीय वर्ष) प्रथम स्थान, पलक राणा (बीए द्वितीय वर्ष) दूसरे स्थान और संजना (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन में नैन्सी भाटिया (बीए तृतीय वर्ष) प्रथम, पायल ठाकुर (बीएससी द्वितीय वर्ष) द्वितीय स्थान तथा सविता (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहीं। कविता लेखन में संजना (बीए तृतीय वर्ष) प्रथम, नीलम ठाकुर (बीए तृतीय वर्ष) दूसरे, प्रिया (बीए) तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रिया शर्मा, मिली, पायल व पलक प्रथम स्थान, पायल, रितिका तमन्ना तथा स्नेहा, पलक, ईशा द्वितीय स्थान और रुचिका, शगुन, श्वेता, पलक, रितु, दीक्षा, तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के बीच हिन्दी विषय और इसके इतिहास के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. विभा ठाकुर, डॉ. सुमन, डॉ. सपना, डॉ. विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें