हमीरपुर। न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने समूहगान, लोकगीत, हरियाणवीं डांस, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, नाटी सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।