हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोहों का आयोजन लगातार जारी है। फरवरी माह शुरू हो गया है। 10वीं और 12वीं कक्षाओं की डेटशीट भी जारी हो गई है। ऐसे में स्कूलों में सालाना समारोहों से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों सरोज कुमार, दीप चंद, रेखा देवी, विमला चौहान का कहना है कि परीक्षाएं सिर पर हैं लेकिन बच्चों को अभी भी समारोह के आयोजन की तैयारियों में उलझाया जा रहा है। विभाग की ढील की वजह से स्कूल मुखिया मनमानी कर रहे है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, सरकारी स्कूलों में समारोह के आयोजन के लिए विद्यार्थियों को माननीयों का इंतजार करना पड़ रहा है। बच्चे सर्दियों के दिनों में बारिश के बावजूद घरों में देरी से पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों विभाग की तरफ से ऐसे आयोजनों को चार बजे तक पूरा करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक विभाग ने आयोजन की डेडलाइन इस साल के लिए तय नहीं की है।
इतना ही नहीं माननीय नेताओं के इंतजार में इन कार्यक्रमों में देरी की जा रही है, जो परीक्षाओं की दौर में विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से डेटशीट भी जारी कर दी गई है, जबकि विभाग की ओर से वार्षिक समारोह की डेडलाइन के लिए कोई दिशा-निर्देश अथवा हिदायत जारी नहीं की गई है। हर वर्ष शिक्षा निदेशालय की तरफ से स्कूलों को इन समारोहों के आयोजन के लिए 31 दिसंबर तक समय दिया जाता था लेकिन इस बार ऐसे कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
कोट
उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अनिल कौशल ने कहा कि शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस साल कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है। इस सिलसिले में कोई हिदायत अथवा दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। समारोह के आयोजन की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद