फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में उपतहसील, लदरौर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जाहू में उपतहसील और लदरौर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की है। उन्होंने हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत कंज्याण गांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को इनके तुरंत निपटारे के आदेश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने विधायक सुरेश कुमार की ओर से रखी हर मांग को पूरा कर दिया।
विज्ञापन


जाहू में उप-तहसील, लदरौर में पुलिस चौकी, भरेड़ी में स्पोर्ट हॉस्टल, समीरपुर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। कहा कि पेयजल परियोजना लदरौर-पट्टा की डीपीआर बनाई जाएगी और राज्य सरकार इसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कंज्याण में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन खोलने और भोरंज कॉलेज में एमए हिंदी की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां से दो मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार से 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला। इसके बावजूद वर्तमान सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। एक वर्ष में ही अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार आया है।



150 करोड़ की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास
इससे पहले सीएम ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने 45.51 करोड़ की लागत से बनी लगवालती-बमसन पेयजल योजना के सुधारीकरण, 8.34 करोड़ की लागत से बनी समीरपुर-मतलाणा भुआणा सड़क, 11.49 करोड़ की लागत से बने भोरंज अस्पताल के नए भवन तथा 2.06 करोड़ की लागत से भोरंज में बने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ की लागत की ब्यास नदी पर बनने वाली मलियां सधरयाण उठाऊ पेयजल योजना, जाहू में 16.58 करोड़ की लागत से बनने वाले राजीव गांधी ग्रीन इंडस्ट्री एरिया, 6.09 करोड़ की लागत से भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण, 3.34 करोड़ की लागत से बनने वाले सम्मू ताल बस अड्डे, 2.58 करोड़ की लागत से भोरंज में जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर, 2.11 करोड़ की लागत से बनने वाले अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग भोरंज के भवन एवं आवास तथा सम्मू ताल में 1.98 करोड़ की लागत से प्राकृतिक तालाब के सौंदर्यीकरण संबंधी परियोजना की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने भोरंज के कराह में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन

60 वोट से जीते सुरेश विकास में नहीं छोड़ रहे कमी : सुक्खू
सीएम ने कहा कि विधायक सुरेश कुमार बेशक बेहद कम 60 वोट के अंतर से जीते हैं लेकिन अपने क्षेत्र की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। 102 कनाल भूमि पर 50 करोड़ की लागत से कराह में प्रदेश का पहला राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर इस स्कूल के प्राइमरी सेक्शन को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।



लोस चुनाव में भोरंज से देंगे लीड
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि बीते एक वर्ष में हिमाचल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। भोरंज क्षेत्र को भी करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं मिली हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड दिलाई जाएगी। भाजपा के राज में 35 साल का विकास का सूखा कांग्रेस ने खत्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें