फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो के 44 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता प्रथम

विज्ञापन
जूडो में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित करते नरेंद्र अत्री व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा सरकारों ने हमेशा प्रदेश की युवा शक्ति को तंदुरुस्त रखने, खेलों को बढ़ावा देने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास किया है। यह बात सीनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र अत्री ने कही है।
विज्ञापन

अत्री सामाजिक संस्था यस हिमाचल की ओर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे खेल उत्सव सप्ताह के तहत जूडो मुकाबलों के समापन पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। नरेंद्र अत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बड़ी सौगात हमीरपुर को दी है। साथ ही धर्मशाला में भी सिंथेटिक ट्रैक, प्रदेश के अन्य हिस्सों में खेलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों को अपने जिला, प्रदेश में सुविधाएं मुहैया करवाई हैं।
हालांकि सिंथेटिक ट्रैक व इंडोर स्टेडियम को सुचारु और व्यवस्थित तौर पर चलाने में वर्तमान सरकार को भी और गंभीर प्रयास करने होंगे। महिला वर्ग में जूडो मुकाबलों के परिणाम 44 किलो वर्ग में अंकिता प्रथम, कृतिका द्वितीय, 48 किलो वर्ग में संदली प्रथम, शानवी द्वितीय, 52 किलो वर्ग में वैष्णवी प्रथम, काजल द्वितीय, 57 किलो वर्ग में तेनजिंग प्रथम, चेरिंग द्वितीय, 63 किलो वर्ग में आकांक्षा प्रथम, मुस्कान द्वितीय, शिल्पा तृतीय, लड़कों के 35 किलो वर्ग में अनिल शर्मा प्रथम, सूर्यांश द्वितीय, 40 किलो वर्ग में करण ठाकुर प्रथम, अरिंदम शर्मा द्वितीय, 50 किलो वर्ग में अनिरुद्ध प्रथम, भविष्य द्वितीय, 55 किलो वर्ग में साहिल खन्ना प्रथम, आरिजंय शर्मा द्वितीय, 73 किलो वर्ग में विकास प्रथम, आयुष द्वितीय, अभिनव तृतीय रहे। इस मौके पर जूडो सेंटर के प्रशिक्षक अनूप शर्मा, सामाजिक संस्था यस हिमाचल खेल कूद समिति के संयोजक नरेश राणा, जूडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी मनु शर्मा, नितिन ठाकुर, नीरज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें